छतीसगढ़गौरेला

दर्दनाक हादसा: मवेशी से टकराई बाइक, भाई-बहन और रिश्तेदार की मौत

गौरेला न्यूज धमाका – रक्षाबंधन के दिन गौरेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन और उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम बांधामुडा बैरियर के पास हुई, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी।

पुलिस के अनुसार, खडगांवा थाना क्षेत्र के पोड़ीडीह निवासी सनी आयाम (25) अपनी बहन दुर्गावती (20) को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से लेने गए थे। उनके साथ रिश्तेदार समीर आयाम और सुरेश पोर्ते भी बाइक पर सवार थे। रास्ता भटक जाने के कारण चारों वेंकटनगर रोड की ओर निकल गए, जहां हादसा हो गया।

हादसे में सनी और दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल समीर ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुरेश पोर्ते की हालत नाज़ुक होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!