छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में पिता और दो नाबालिग बेटों ने मिलकर की चोरी, 2 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – जिले के पलारी ब्लॉक में एक पिता ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने महज 2 घंटे में तीनों को पकड़ लिया और चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

घटना शनिवार रात की है, जब आरोपी धर्मेंद्र बंजारे और उसके बेटे गांव के डोमन ट्रेडर्स दुकान में सेंध लगाकर 28 चांदी के सिक्के (कीमत ₹6,600) और ₹18,000 के चिल्लर समेत कुल ₹24,600 की चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में दोनों नाबालिग चोरी करते दिखे, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने चोरी के सभी चांदी के सिक्के, नकदी और दीवार तोड़ने के औजार बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज ने मामले के शीघ्र खुलासे में अहम भूमिका निभाई।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!