छतीसगढ़कोंडागांव

सीएएफ प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से मचा हड़कंपदुर्ग जिले के रहने वाले थे मृतक दिनेश सिंह चंदेल, पुलिस जांच में जुटी

कोण्डागांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बयानार स्थित सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) कैंप में तैनात प्लाटून कमांडर ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप सहित पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक प्लाटून कमांडर की पहचान दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह की है, जब उन्होंने ड्यूटी के दौरान अचानक खुद को गोली मार ली।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आत्महत्या की खबर से उनके साथी जवान स्तब्ध हैं और पूरे कैंप में शोक की लहर है।

अभी स्पष्ट नहीं कारण
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है।

मानसिक तनाव की संभावना से इनकार नहीं
सुरक्षाबलों में तैनात जवानों और अधिकारियों को अक्सर मानसिक तनाव, लंबी तैनाती और निजी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस मामले में जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!