रायपुरछत्तीसगढ

नये जिलो को कैसे सवारना है यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर न्यूज़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ मुख्यामंरती भूपेश बघेल ने जिले को लेकर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें. मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास  में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल और पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि राज्य सरकार ने इस जिले का गठन कर क्षेत्र की वर्षों पुरानी बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में शामिल सभी लोगों को नवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं दींमाता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के लोकार्पण और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या के आज आयोजित किए जा रहे समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया.इस अवसर पर पदयात्रियों ने पदयात्रा के दौरान अपने अनुभव भी सुनाए. पदयात्रियों ने बताया कि उन्होंने 26 सितम्बर को चिरमिरी से पदयात्रा प्रारंभ की थी, 14 दिनों में लगभग 350 किलोमीटर की पदयात्रा कर वे आज रायपुर पहुंचे हैं. प्रतिदिन वे लोग लगभग 23-24 किलोमीटर की यात्रा करते थे. उन्होंने बताया कि वे लोग सवेरे 5.30-6 बजे यात्रा शुरू करते थे और 11 बजे विश्राम करने के बाद शाम 5 बजे से 9 बजे तक पदयात्रा करने के बाद ठहरते थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!