छतीसगढ़बलौदाबाजार

पकड़ा गया ठग: पुलिस ने UP से किया गिरफ्तार, बुजुर्गों को नकली ATM देकर किया ठगी

accused in police custody

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मदद करने का झांसा देकर दो बुजुर्गों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से कुल 43 हज़ार 7 सौ रूपये की राशि निकाल ली थी।

पुलिस के अनुसार, घटना 13 मई 2025 की है, जब ग्राम कटगी स्थित एक एटीएम बूथ में दो वरिष्ठ नागरिक दिलेश्वर साहू (निवासी ग्राम बैजनाथ) और लीलापति कैवर्त (निवासी ग्राम मिरचीद देवरहा) को एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम चलाने में मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। इसके बाद टिकेश्वर साहू के खाते से 23 हज़ार 7 सौ रूपये और लीलापति के खाते से 29 हज़ार रूपये निकाल लिए गए।

CCTV फुटेज के जरिए आरोपी आया पकड़ में
घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनिल कुमार सरोज, निवासी जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में पहचान हुई।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार हुआ आरोपी
कसडोल पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश पहुंची और उसे प्रतापगढ़ जिले से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि, उसने ही दोनों व्यक्तियों के एटीएम कार्ड बदलकर 43 हज़ार 7 सौ रूपये की राशि निकाली थी। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सरोज को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!