रायपुरछत्तीसगढ

कवर्धा विवाद : VIDEO में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करें सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर न्यूज़ CM बघेल ने  शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार समीक्षा करने, शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने, उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखने और समय-समय पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने निर्देश दिये कि बिना किसी भेदभाव के वीडियो में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान करे और उन पर सख़्त कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को कवर्धा में 5 अक्टूबर को रैली के दौरान हुई घटना की जांच करने और घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कवर्धा में सभी समुदाय के लोगों के बीच हमेशा से सदभाव और भाईचारा रहा है. कवर्धा में बाहर से आए लोगों द्वारा तोड़-फोड़ की गई. उन्होंने कहा कि कवर्धा के धार्मिक स्थलों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसी टीवी लगे हैं. उनके फुटेज देखकर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जाए.कलेक्टर कवर्धा ने बताया कि कवर्धा शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांति पूर्ण है. कल गुरूवार को सर्व समाज प्रमुखों, कवर्धा चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा व्यापारी संगठनों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी लोगों ने घटना की निंदा की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!