छतीसगढ़रायपुर

अतिशेष प्राचार्य एवं व्याख्याताओं की राज्य स्तरीय काउंसिलिंग प्रारम्भ, डीपीआई ने प्रदान किया पदस्थापना आदेश

रायपुर न्यूज धमाका – राज्य सरकार द्वारा शैक्षिक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत आज इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभा कक्ष में राज्य स्तरीय काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये अतिशेष प्राचार्य एवं व्याख्याताओं की काउंसिलिंग की जा रही है। काउंसिलिंग उपरांत डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने पदस्थापना आदेश सम्बंधित शिक्षक को प्रदान किया। राज्य स्तरीय काउंसिलिंग में 108 शिक्षकों का किया जा रहा है।

काउंसिलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ। समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों को पहले ही लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्देशित किया गया था कि वे संबंधित अधिकारियों एवं शैक्षिक कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। काउंसिलिंग उपरांत ऋतुराज रघुवंशी, संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से पदस्थापना आदेश सौंपे गए। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे अपने नवीन कार्यस्थलों पर तत्परता और निष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। शैक्षिक युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया न केवल शिक्षकों के समुचित वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि इससे दूरस्थ एवं आवश्यक शैक्षणिक संस्थाओं में विषय विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!