छतीसगढ़बलौदाबाजार

किसान से 49 हजार की लूट: शराब दुकान में दारू खरीदते समय चोरों ने निकाले पैसे, पांच आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले के लवन थाना क्षेत्र में एक किसान से हुई लूट की घटना के महज दो घंटे के भीतर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित किसान पीतराम पैकरा, जो ग्राम कोहरौद का निवासी है, बैंक से रकम निकालकर लौट रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मंगलवार को अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार गया था, जहां उसने बैंक से ₹49,000 निकाले। इनमें से ₹1,000 तत्काल खर्च कर वह ₹48,000 लेकर लौट रहा था। लौटते समय वह लवन शराब दुकान के पास रुका, जहाँ ₹500 की शराब खरीदी। जैसे ही वह दुकान से निकला, तभी एक अज्ञात युवक ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसे तथा उसके साथी को बाइक से नीचे उतार दिया।

CCTV की मदद से पकड़ाए आरोपी
इसके बाद उस युवक के चार और साथी वहां पहुंचे और विवाद करते हुए पीड़ित के जेब में रखे ₹47,500 की नगदी लूट कर मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना लवन में अपराध क्रमांक 269/2025, धारा 310(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर पतासाजी की और शराब दुकान के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया। इसी आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में पांच आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹36,000 नकद रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसका उपयोग लूट की घटना में किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी हैं-
1. लोकेश निर्मलकर (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, लवन

2. भरत बंजारे (28 वर्ष), निवासी ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन

3. प्रीतम साहू (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, लवन

4. मनीष खूंटे (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, लवन

5. रवि शंकर कुर्रे उर्फ चोलाराम (30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, लवन

पुलिस ने सभी आरोपियों को आज दिनांक 11 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!