छतीसगढ़सुकमा

छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी: 2 हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 25 लाख का था इनाम

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर PGLA के दो हार्डकोर नक्सलियों समेत कुल 16 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। इन पर कुल ₹25 लाख का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर ₹8-8 लाख का इनाम, एक पर ₹3 लाख और तीन पर ₹2-2 लाख का इनाम घोषित था। बाकी नक्सली विभिन्न नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे।

पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आत्मसमर्पण:
इस अवसर पर बस्तर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता, और सीआरपीएफ व जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति 2025 के तहत पुनर्वास पैकेज मिलेगा, जिसमें ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।


ये हैं आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली:

नामउम्रपद / संगठनइनामी राशि
रीता ऊर्फ जोड़ी सुक्की36CRS कंपनी सदस्य₹8 लाख
राहुल जुमने18PLGA बटालियन सदस्य₹8 लाख
लेकाम लखमा28TD टीम सदस्य₹3 लाख
सोंडी बुटा20एरिया कमेटी सदस्य₹2 लाख
तेलाम कोसा19SZCM सदस्य₹2 लाख
जोड़ी हुर्री29AOB पार्टी सदस्य₹2 लाख
माड़वी माइका18चेतना मंच सदस्य
रवि भीमा45GRG मिलिशिया सदस्य
सोंडी देवा30नागाराम सदस्य
सोंडी हिडमा32टोकनपल्ली संघम
हेमला हिडमा40टोकनपल्ली संघम
माड़वी सन्ना42टोकनपल्ली संघम
पदाम दारा31टोकनपल्ली संघम
सोंडी भीमा32टोकनपल्ली संघम
जुमने बेटू23गोंडपल्ली DFMS
लेकाम लखमू30गोंडपल्ली DFMS

पुलिस की मानें तो यह आत्मसमर्पण अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकार चाहती है कि नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें और एक सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ें। यह घटना सरकार की रणनीति और जमीनी प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!