
लखीमपुर खीरी मामले में किसानों पर कार चढ़ाने के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के आरोपी बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है.यही नहीं, यूपी पुलिस ने मंत्री अजय मिश्रा के घर के बाहर उनके बेटे से पूछताछ का नोटिस चिपका दिया है. ‘लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा हाजिर हो’ मंत्री अजय मिश्रा के घर पर यह नोटिस लगा हुई. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को अब पुलिस ने पूछताछ के कल सुबह 10 बजे बुलाया है.इस बीच], लखीमपुर मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके नाम लवकुश और आशीष पांडेय बताए गए हैं. पुलिस के अनुसार, ये दोनों उसी वाहन में थे जो किसानों और पत्रकार के ऊपर चढ़ा था. लखीमपुर खीरी की IG लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना के बाद इन्होंने रुकने का प्रयास नहीं किया था. उन्होंने बताया कि मामले में कुल छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है जिसमें तीन की मौत हो चुकी है. बाकी तीन लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है




