छतीसगढ़रायपुर

की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के 15 ठिकानों पर रेड, पूर्व मंत्री लखमा के करीबियों के घर दबिश

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में अब एक बार फिर से ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई राजधानी रायपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में चल रही है।

  • खास बात यह है कि यह छापेमारी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी लोगों के ठिकानों पर की जा रही है।
  • दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर भी दबिश दी गई, जो लखमा के खास सहयोगी माने जाते हैं।
  • सुकमा जिले में हार्डवेयर और पेट्रोल पंप के कारोबारियों के 4 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।
  • अंबिकापुर में कपड़ा व्यवसाय से जुड़े धजाराम-विनोद कुमार फर्म के संचालकों के ठिकानों पर भी रेड हुई है। ये नाम पहले DMF घोटाले में भी फंसे थे।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा पहले से जेल में बंद हैं, और इस घोटाले की जांच जारी है। इस नई कार्रवाई के बाद सूबे की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। संभावना है कि जल्द ही शराब घोटाले से जुड़े और बड़े नाम भी सामने आएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!