
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में अब एक बार फिर से ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई राजधानी रायपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में चल रही है।
- खास बात यह है कि यह छापेमारी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी लोगों के ठिकानों पर की जा रही है।
- दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर भी दबिश दी गई, जो लखमा के खास सहयोगी माने जाते हैं।
- सुकमा जिले में हार्डवेयर और पेट्रोल पंप के कारोबारियों के 4 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।
- अंबिकापुर में कपड़ा व्यवसाय से जुड़े धजाराम-विनोद कुमार फर्म के संचालकों के ठिकानों पर भी रेड हुई है। ये नाम पहले DMF घोटाले में भी फंसे थे।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा पहले से जेल में बंद हैं, और इस घोटाले की जांच जारी है। इस नई कार्रवाई के बाद सूबे की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। संभावना है कि जल्द ही शराब घोटाले से जुड़े और बड़े नाम भी सामने आएंगे।



