छतीसगढ़रायगढ़

जिंदल स्टील में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत, ट्रेड यूनियन ने मांगा 50 लाख का मुआवजा…

जिंदल स्टील में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत, ट्रेड यूनियन ने मांगा 50 लाख का मुआवजा…

 रायगढ़ न्यूज धमाका – जिंदल स्टील प्लांट में देर रात हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी विजय बहादुर की मौत पर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने संयंत्र प्रबंधन से 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, जिंदल स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 01 में अत्यधिक हिट के कारण कर्मचारी की मौत हुई है. देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुई घटना के बाद युवक को रात में ही जिंदल फर्स्टिस हॉस्पिटल भेजा गया था.

जानकारों का कहना है कि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है, लेकिन संयंत्र प्रबंधन ने इन हादसों के कोई सबक नहीं सीखा, जिसकी वजह से एक और कर्मचारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!