छतीसगढ़बलरामपुर

शादी से कुछ दिन पहले युवती ने की आत्महत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बलरामपुर न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी से कुछ दिन पहले एक युवती ने प्रेमी की हरकत से आहत होकर कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती का पहले एक युवक से प्रेम संबंध था। मगर परिवार की मंजूरी न मिलने के चलते उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी गई थी। इस बात से नाराज प्रेमी ने युवती के होने वाले पति को उनकी एक पुरानी रोमांटिक तस्वीर भेज दी।

जैसे ही युवती को इस बात का पता चला, वह लोक-लाज के डर से बुरी तरह टूट गई। समाज में बदनामी के डर से उसने खेत में बने एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का शव कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराज़गी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!