छतीसगढ़बिलासपुर

प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर अंग्रेजी शराब दुकान में की चोरी… 1 लाख के करीब उड़ा ले गए… सभी आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की बिलासपुर में शराब दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है की एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चोर बन गया। अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर एक अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी की साजिश रची। आरोपी युवकों ने दुकान के दराज में रखे करीब 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह पूरी वारदात तारबाहर थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, तारबाहर थाना में 22 अप्रैल को अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में टिन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर प्रवेश कर दराज से 97,800 रुपये की चोरी का मामला का सामने आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के पास से संजू बेरिया (20 वर्ष), धरपोंगा चतुरबेदानी (20 वर्ष) और अजित कुमार राजवाड़े उर्फ गोलू (27 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा।पुलिस की पूछताछ में आरोपी संजू बेरिया ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल खरीदना चाहता था, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। पैसों के लिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

शराब पीने के बाद संजू ने बाथरूम के रास्ते दुकान में प्रवेश कर रुपये चुराए। रकम को आपस में बांटकर पार्टी की गई और संजू ने मोबाइल खरीदा। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल जब्त कर लिया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!