सूरजपुरछत्तीसगढ

सास ने अपनी बहू की गला घोंट कर की हत्या….

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// वार्ड नंबर 5 में रहने वाली छत्रपति साहू ने आज दोपहर अपनी बहू की गला घोट कर हत्या कर दी. मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसकी हत्या सास, ससुर और अन्य लोगों ने मिलकर की है. हत्या की आरोपी सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है  सास ने अपनी बहू की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद सास ने कोतवाली थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि मैंने अपने बहू की हत्या कर दी है घटना के बाद कोतवाली थाने में लड़की पक्ष की भीड़ जुट गई. मृतिका के परिजनों ने उसके जेठ की थाने में ही जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर दोनों पक्ष को शांत कराया. तब जाकर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए पुलिस ने बताया कि सास और बहू के बीच पिछले कई सालों से आपसी विवाद चल रहा था. जिसके बाद आज सास ने गमछे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उसने हत्या की बात खुद स्वीकार किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!