छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया सैफ अली खान का हमलावर, मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के लिए रवाना…

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही है वह दुर्ग में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि, संदिग्ध का नाम आकाश है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।

उल्लेखनीय है कि, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की। इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।

हमले में सैफ को लगे 6 घाव, अब खतरे से बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की मेड ने चोर को देखा, तो उसने शोर मचाया। सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया। फिलहाल, सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!