छतीसगढ़रायपुर

शराब दुकान में चोरी : महंगी दारू पीने और दूसरे शौक पूरे करने के लिए चुरा लिए144 बोतल, चार नाबालिगों समेत 6 गिरफ्तार

Both the accused are in police custody

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने शराब दुकान को अपना निशाना बनाया है। चार नाबालिगों समेत आधा दर्जन चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और 144 बोतल शराब लेकर रफूचक्कर हो गए। आरोपियों को महंगी शराब पीने का शौक था। जिसको पूरा करने के लिए आरोपियों ने चोरी वारदात को अंजाम दिया। चोरी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने शोरूम से दो बाइक चुराई थी। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी जब्त की है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

यह है पूरा मामला 

पुलिस ने बताया कि, जितेश कुमार बांधे ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह व्यास तालाब बिरगांव के विदेशी शराब दुकान में चीफ सेलर के पद पर पदस्थ है। वह 14 जनवरी को दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह उसे दुकान के गार्ड ने सूचना दी कि, दुकान में चोरों ने शटर को उखाड़ कर चोरी कर ली है। जिसमें अलग- अलग ब्रांड की 144 बोतल शराब चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुट गईं। 

भिलाई के शोरूम से चुराई हुई दो बाइक जब्त 

इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले आरोपी राजा देवार, विकास देवार को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि, चार नाबालिगों के साथ मिलकर उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर की विदेशी शराब दुकान में चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चोरी की बाइक भी जब्त की है। जिसे उन्होंने भिलाई के शोरूम से चुराया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!