छतीसगढ़सरगुजा

5 साल की मासूम से दुष्कर्म: घर के बाहर खेल रही थी बच्ची… मिठाई खिलाने का झांसा देकर ले गया जंगल… फिर आरोपी ने किया रेप

सरगुजा न्यूज धमाका – जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के युवक ने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा कि, पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम घर के पास खेल रही थी, तभी गांव का ही युवक उसके पास आया। उसे मिठाई खिलाने का झांसा देकर ले गया था। वारदात के बाद गांव से लगे जंगल में ही बच्ची को छोड़कर भाग गया।

परिजनों के मुताबिक बच्ची जब खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई तो उसे वह खोजने लगे, लेकिन वह आसपास और गांव में नहीं मिल रही थी। वह अपने रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रहे थे, लेकिन बच्ची के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी।

इसी बीच बच्ची जंगल तरफ से रोते हुए घर पहुंची। उसने दादी और मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई। रात 8 बजे पुलिस गांव पहुंची। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक युवक के संदिग्ध जगहों पर लगातार छापेमारी की गई। इसी बीच जानकारी मिली कि आरोपी युवक गांव में एक घर में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम तत्काल घेराबंदी की। वह घर से नहीं निकल रहा था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी, इसके कारण उसके साथ चली गई थी। पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी कराया गया। आरोपी के खिलाफ धारा धारा 64 और 65 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!