छत्तीसगढदंतेवाडा

मंदिर कमेटी की दूसरी बैठक में लिया गया निर्णय , नवरात्र में खुलेगा मां दंतेश्वरी का मंदिर

कलेक्टर दीपक सोनी – कोरोना के कारण इस बार नवरात्र पर्व पर मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। भक्तों को माता के लाइव दर्शन करवाए जाते। लेकिन, अब नवरात्र पर श्रद्धालु मंदिर पहुंच माता के दर्शन कर सकेंगे। मगर मीना बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं

दंतेवाडा न्यूज़ धमाका /// मंगलवार को दंतेवाड़ा में मंदिर कमेटी की दूसरी बैठक हुई। कलेक्टर दीपक सोनी व विधायक देवती कर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए दंतेश्वरी का मंदिर खोलने का निर्णय लिया गया है। कोरोना नियमों का पालन कराते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इधर, मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील भी की है कि, कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए पैदल मंदिर न आएं 17 सितंबर को मां दंतेश्वरी मंदिर कमेटी की पहली बैठक रखी गई थी। इसमें कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए, सर्व सहमति से मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यह दूसरा साल और चौथा नवरात्र था, जिसमें भक्तों के लिए आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर का पट बंद रहता। लेकिन, भक्तों की आस्था का ख्याल रख कमेटी ने दूसरी बैठक रख सर्व सहमति से पूरे 9 दिनों तक मंदिर खोलने का निर्णय लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!