छतीसगढ़खैरागढ़

टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

खैरागढ़ न्यूज धमाका – शहर के बरेठ पारा स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा ⁠गोदाम में रखे गैस सिलेंडरों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था.

जानकारी के अनुसार, ⁠बरेठ पारा के रहने वाले राजेश रजक का गोदाम है, जिसमें टेंट हाउस का लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था. गोदाम से आग उठता देख ⁠आस-पास रहने वाले लोग भी अपना घर खाली कर सुरक्षित जगह की ओर भागे.

लोगों ने इसके साथ आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची ⁠फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. घटना की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आगजनी के पीछे क्या वजह थी.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!