छतीसगढ़अंतागढ़

आत्मसमर्पित नक्सलियों का अंतागढ़ दौरा : स्कूली बच्चों से की खास बातचीत, बस्तर में गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे

अंतागढ़ न्यूज धमाका –छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के हर नक्सल प्रभावित राज्य में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज है और जवान लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ रहे हैं। यही कारण है कि, अब माओवाद के खात्मे को करीब माना जा रहा है। देश के गृहमंत्री अमितशाह बस्तर दौरे पर हैं। उनसे मिलने जा रहे आत्मसमर्पित नक्सली पहले अंतागढ़ पहुंचे। वहां पर उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा किया और छत्तीसगढ़ सरकार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से रूबरू हुए। 

दौरे पर आए सारे पूर्व नक्सली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से आए थे। उन्होंने स्कूली बच्चों से भी सवाल-जवाब किया। वहीं एक पूर्व नक्सली कमांडर ने बताया कि, समर्पण से पहले जब वह अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय हुआ करता था तब कैसे जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के नाम पर भोले-भाले आदिवासियों को सरकार के खिलाफ भड़काया जाता था और हाथ में हथियार देकर सरकार के खिलाफ खड़ा किया जाता था। तब यहां की शिक्षा व्यवस्था का बहुत बुरा हाल था और आज आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर अलग है।

छात्रों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से किया सवाल-जवाब 

वहीं समर्पित पूर्व नक्सलियों ने स्कूली बच्चों से सवाल-जवाब भी किया। उन्होंने बताया कि, किस तरीके से सरकार के खिलाफ उनके अंदर नफरत डालकर माओवाद संगठन के साथ जुड़ने को मजबूर किया जाता था। जब सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंची तो सच्चाई को स्वीकार कर उन्हें आत्मसमर्पण की प्रेरणा मिली। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!