छतीसगढ़दुर्ग

शादी का लालच देकर युवती से रेप… दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का वादा करके युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी का नाम मोहम्मद असपाक है, जो भिलाई के छावनी इलाके का निवासी है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे 2019 से अक्टूबर 2024 तक अलग-अलग जगहों पर लेकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और गायब हो गया। इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह और आरक्षक इसरार अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!