छतीसगढ़रायगढ़

ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप में भिड़ंत : दो की मौत, क्रेन की मदद से शवों को निकाला बाहर 

रायगढ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप की आमने – सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई मुर्गियों की भी मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों  क्रेन की मदद से  बाहर निकाला गया हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक और उसके साथी का नाम 24 वर्षीय मोहम्मद अंजर, 26 वर्षीय सुरेश उरांव है। दोनों वालुमार झारखंड का रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि, रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक गेरवानी की ओर से रायगढ़ की तरफ आ रही थी, तभी लाखा तिराहा के पास सामने से आ रही मुर्गी लोड पिकअप से टकरा गई। टकराने से पिकअप के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

 मामले की जांच कर रही है पुलिस

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पिकअप से निकालने की कोशिश कर रहे थे। काफी मशक्क्त के बाद क्रेन की मदद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!