छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में गोलीबारी : सेंट्रल जेल के बाहर आदतन अपराधी को दो गोलियां मारी गई, घायल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती

रायपुर न्यूज धमाका –छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि, जेल में अपने भाई से मुलाकात कर निकलते ही आदतन अपराधी शेख साहिल पर गोली चलाई गई है। 

बताया जा रहा है कि, आदतन अपराधी पर दो राउंड फायरिंग की गई है। शेख साहिल पर दो गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक उसके गले में लगी है। इस गोलीबारी में घायल शेक्ष साहिल खान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेख साहिल के परिजनों के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते गफ्फार ने हमला करवाया होगा।

हमलावर 9-10 की संख्या में थे, शानू ने मारी गोली

शेख साहिल के परिजनों के मुताबिक, शानू नाम के युवक ने गोली मारी है। साहिल के परिजनों के मुताबिक, साहिल का भाई जेल में बंद है, उससे मिलने सोमवार की दोपहर पूरा परिवार आया था। मुलाकात करने के बाद ये लोग जैसे ही बाहर निकले उनसे एक युवक बातचीत करने लगा। उसी बीच शानू नामक युवक ने गोली चला दी। हमलावर 9-10 लोग बताए गए हैं। गोली चलाने के तुरंत बाद वे सभी भाग निकले।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!