छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार जिले में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत के बाद कांग्रेस विधायक संदीप साहू ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे,विधायक साहू ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की

बलौदाबाजार न्यूज धमाका –  पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम खैरी जहां पर अवैध रूप से रेत ले जा रहे  ट्रैक्टर ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। जिसके बाद आनन फानन में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों की समझाइश देने के बाद कारवाई करने की सहमति दी। इसके बाद मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने शव को उठाकर ले जाने की मंजूरी दी।

विधायक ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की

दुर्घटना को लेकर विधायक,संदीप साहू ने कहा कि, जिनके संरक्षण में अवैध रूप से रेत की लोडिंग होती है उन पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। इसके अलावा वन विभाग और खनिज विभाग के अधिकारियों से ऊपर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। विधायक साहू समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता और खैरी गांव के ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

महीनों से चल रहा अवैध रेत परिवहन का धंधा 

गांव में महीनों से अवैध रेत खनन का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से 5 किमी. दूर ग्राम मुड़ियाडीह में महानदी से रोज सैंकड़ों गाड़ियां अवैध रेत लेकर गांव की सकरी गलियों से निकलती है। इसकी सूचना कई बार प्रशासन को दी गई, लेकिन इसके बावजूद खनिज विभाग राजस्व विभाग के अधिकारी आते है और देखकर चले जाते है। ग्रामीणों ने तो यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन पर विभाग के कुछ अधिकारी गाड़ी वालों से पैसा लेकर छोड़ देते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!