छतीसगढ़अंबिकापुर

अंबिकापुर में कुत्तों के आतंक के चलते लोग परेशान,घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह से काट दिया

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को एक कुत्ते ने बेरहमी से काट दिया। जिसके बाद रास्ते में जा रहे बुजुर्ग ने कुत्ते से बच्चे की जान बचाई। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद कुत्तो के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल हैं।

दरअसल यह पूरी घटना शहत के पोस्ट ऑफिस के पास की बताई जा रही है। शहर में आए दिन कुत्ते के काटने की घटना सामने आते रहती है। इसके बाद भी कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ता बच्चे को नोंचते हुए दिखाई दे रहा है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!