छतीसगढ़रायपुर

राज्य स्तरीय पुरस्कार , सीएम साय ने खुशबू सोनखरे को किया सम्मानित, नि शुल्क कृषि शिक्षा और समाज सेवा का कर रही काम

state level award

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की छात्रा खुशबू सोनखरे को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खुशबू  कृषि के क्षेत्र में उन्नत खेती, खाद्य संरक्षण और किसानों के हित में काम कर रही है। जिससे आने वाले समय में कृषि को एक नई दिशा मिल सके। 

दरअसल इंदिरा गांधी कृषि विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना ( NSS ) ने राज्य स्तरीय स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय ने खुशबू सोनखरे को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेवा कार्याें में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा स्वयंसेवियों, कार्यक्रम अधिकारियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। एनएसएस की पत्रिका समर्पण का विमोचन किया।

सामाज को जागरूक करने का कर रही काम 

खुशबू को हमेशा से ही समाज सेविका के रूप में कार्य करना पसंद है। समाज की कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक विकास के लिए लोगों को जागरूक करने जैसे कामों में अहम भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही वह असहाय बच्चों को नि: शुल्क कृषि शिक्षा और कैंसर पीड़ितों को आर्थिक मदद पहुंचाने में लोगों को जागरूक करने का सराहनीय काम कर रही है। 

NSS के स्वयंसेवकों का राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि एनएसएस के स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। स्वयं सेवको ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सेवा की अलख जगाई है। स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देकर एक मिसाल प्रस्तुत की है। नशामुक्ति के काम में भी स्वयं सेवकों को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। सरकार युवाओं के लिए बड़े काम कर रही है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जा रही है। युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है।

NSS को 50 लाख रूपए देने की घोषणा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य इकाई को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 13 लाख रूपए की राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रूपए किया जा रहा है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!