कोंडागांव

छात्रावासों, आश्रमों में निवासरत् विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों की पूंछ परख शुरू

कोंडागांव न्यूज़ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा स्वीकृत स्वस्थ-तन स्वस्थ-मन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 2007 में निहित निर्देशानुसार कोण्डागांव जिला अंतर्गत संचालित विभागीय छात्रावास, आश्रमों में निवासरत् विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मान्यता प्राप्त चिकित्सक एमबीबीएस अथवा बीएएमएस डिग्रीधारी डाॅक्टरों की पूंछपरख आरम्भ हो गयी है। डाॅक्टरों से आवेदन लेना आरम्भ कर दिया गया हैं। जो कि 10 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेगा।
अलग से मिलेगा मानदेय – इन चिकित्सक को माह में कम से कम दो बार संस्था में निवासरत् विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करना होगा। प्रति परीक्षण 50 सीटर संस्था के लिए 750 रू तथा 100 सीटर संस्था के लिए 1200रू तक मानदेय दिया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!