
कोंडागांव न्यूज़ विकास खण्ड माकड़ी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोंडागांव के तत्वावधान में विकास खण्ड स्तरीय खेल कूद ,प्रतियोगिता का आयोजन बालिका एवं महिलाओ के लिए 5 अक्टूम्बर 2021 दिन मंगलवार को शाउमाविद्यालय माकड़ी के स्कूल मैदान में किया जाना है । जिसमे खेल विधाओं एथलेटिक्स , कब्बडी, रस्सा कसी , भारोत्तोलन, वालीबाल खेल में प्रतियोगिता होनी है । ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बालिका एवं महिलाओ के लिए 6 जोन बनाया गया हैं। इस प्रतियोगिता में आयु 31.12.2021 की स्थिति ने 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये ऐसी व्यक्ति ही भाग ले सकते है । इक्छुक खिलाडी अपने क्षेत्र के जोन में राधना, काटागांव, शामपुर, बीजापुर, हीरापुर, माकड़ी में पंजीयन करा कर समलित हो सकते है । जिन खिलाड़ियो का चयन होगा उनका 22 अक्टूवर को शाआदर्श उमाविद्यालय फरसगांव मंे स्पर्धा आयोजित की जायेगी।


