छतीसगढ़पिथौरा

 दो शराबी पिताओं ने रिश्तों को किया शर्मसार एक ने अपने ही बेटे की ह्तया कर दी. तो वहीं दूसरे ने नशे में धुत होकर अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार की घटना को दिया अंजाम

पिथौरा. न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक में दो शराबी पिताओं ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक ने अपने ही बेटे की ह्तया कर दी. तो वहीं दूसरे ने नशे में धुत होकर अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. इन दोनों ही मामलों में आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पहली घटना में पिथौरा के कमारपारा गांव के निवासी दीवान कमार (55 वर्ष) ने रोज की तरह ही शराब पीकर घर पर अपनी पत्नी और बेटे से लड़ाई किया. इसके बाद शराबी दीवान कमार की पत्नी अपने बेटे राजू कमार (22 वर्ष) को घर में अकेला छोड़कर पास के गांव चरौदा में रथयात्रा देखने गई. पत्नी के जाते ही शराबी ने फिर अपने बेटे से लड़ाई शुरू कर दी और इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पिता दीवान ने अपने ही बेटे के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौक पर पहुंची और आरोपी पिता दीवान कमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं दूसरे मामले में एक शराबी पिता ने नशे में धुत्त होकर अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, शराबी पिता अपने क्षेत्र के एक निवासी के घर से अपनी बेटी को वापिस लेने गया था. बापसी के दौरान कोमाखान के पास पहुंचते ही नशे में धुत पिता की अपनी ही बेटी पर नीयत खराब हुई और शराबी ने अनाचार की घटना को अंजाम दे दिया. इस मामले की जानकारी मिलते ही पिथौरा पुलिस ने आरोपी पिता को धर दबोचा है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!