छतीसगढ़रायपुर

 एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन, गंभीर बीमारी से थे ग्रसित, राजधानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि निमेश बरैया पिछले 3-4 दिनों से राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले बलरामपुर एडिशनल एसपी निमेश बरैया को पीलिया हुआ था. उनका इलाज जिले के ही एक अस्पताल में चल रहा था. लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जिसके बाद उन्हें रायपुर के सुयश अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया था. यहां निमेश बरैया तीन-चार दिनों तक भर्ती रहे. लेकिन डॉक्टर के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया. उनके निधन से परिवार और पुलिस संघ में शोक की लहर है.

बता दें निमेश बरैया को पीलिया के साथ-साथ लीवर में प्रॉब्लम और ब्रेन हेमरेज की समस्या थी. जिसके चलते उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई थी. आपको बता दें कि निमेश बरैया बिलासपुर, कोरिया जिले में एडिशनल एसपी रह चुके हैं. वर्तमान में वे बलरामपुर जिले में बतौर एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत थे.

राज्य पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि 2013 बैच के एडिशनल एसपी निमेष बरैया काफी मिलनसार और एक काबिल व्यक्ति व्यक्ति थे. उनका इस तरह असामयिक चले जाना सभी के लिए दुख की बात है. इस मुश्किल घड़ी में राज्य पुलिस सेवा संघ परिवार के साथ है.

बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि निमेश बरैया राज्य पुलिस सेवा के एक काबिल अफसर थे. उनका यूं असामयिक चले जाना हम सब के लिए दुखद है. इस दुःख की घड़ी में पूरा विभाग परिवार के साथ है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!