छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर संभाग में गरज-चमक के साथ इस सप्ताह तेज वर्षा से होगा सामना

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – बिलासपुर वासियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। फिलहाल तापमान सामान्य से पांच डिग्री से भी ज्यादा है। 21 जुलाई से ही इसका असर दिखाई देने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक एक अवदाब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-ओडिशा तट और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश के तट के ऊपर स्थित है।

यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओडिशा तट पर पुरी के पास रविवार सुबह पहुंचने की संभावना है, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की तरफ जाते हुए कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, पूरी और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर अवदाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

तिथि मौसम

21 जुलाई वर्षा संभावित, गजरेंगे बादल

22 जुलाई वर्षा की गतिविधियों में तेजी

23 जुलाई आसमान में बादल संग वर्षा

24 जुलाई वर्षा की गतिविधियों में तेजी

26 जुलाई हल्की से मध्यम वर्षा होगी

27 जुलाई हल्की से मध्यम वर्षा होगी

28 जुलाई हल्की से मध्यम वर्षा होगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!