
राज्य में फिलहाल दो मंत्री पद खाली हैं. एक पद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने से खाली हुआ है. वहीं एक मंत्री पद पहले से ही खाली है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में CM विष्णु देव साय के नेतृ्त्व वाली सरकार में अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं. राज्य में सरकार बनने के बाद CM समेत कुल 12 कैबिनेट मंत्री बने थे, जबकि एक पद खाली रह गया था. ऐसे में वर्तमान में 2 मंत्री पद खाली हैं.

: छत्तीसगढ़ में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है. इसके संकेत खुद CM विष्णु देव साय ने दिए हैं. एक बयान में उन्होंने कहा कि जल्द होगा,शनिवार को प्रदेश BJP में अंदरूनी गुटबाजी की बात को नकारते हुए उन्होंने जवाब दिया था. इसके बाद एक बार फिर CM साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि जल्द होगा, इंतजार करिए. छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर विष्णु देव साय का एक और बयान सामने आया है.

CM साय का बयान सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है.


