छत्तीसगढ

धमतरी जिले में लावारिस हालात में मिला नवजात, लोगों ने दी पुलिस को सूचना

धमतरी न्यूज़ जिले के गंगरेल में लावारिस हालात में एक नवजात शिशु मिला है जो कि जीवित भी है। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बच्चा किसका है फिलहाल पता नही चल पाया है।आज घटना रुद्री थाना क्षेत्र के गंगरेल डेम इलाके के एडवेंचर ग्रीन पार्क के पास की है। जहां एक नवजात पड़ा मिला। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। 108 के माध्यम से उंसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। बच्चा जीवित है जो कि लड़का बताया जा रहा है। वह किसकी संतान है और उसे वहा कौन छोड़ गया यह फिलहाल पता नही चल पाया है। रुद्री थाना प्रभारी विनय पम्मार ने बताया कि नवजात मिला है जिसे अस्पताल दाखिल कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि उसे वहा कौन छोड़ गया है।

अगली खबर – नारायणपुर कलेक्टर एवं सीईओ ने रात्रि में 100 सीटर बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!