महासमुंदछत्तीसगढ

बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक सीएम भूपेश बघेल

महासमुन्द,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल जिले के खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं. उन्होंने नरवा, गौठान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आदि सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने की बात कही। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना पर चर्चा की और कहा कि जो परिवार छूट गए हैं उनका सर्वे कराएं। मुख्यमंत्री ने नरवा कार्यक्रम को गति देने एवं इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में नरवा प्रोजेक्ट की स्थिति की जानकारी ली, इस पर सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि ज़िले में 54 प्रोजेक्ट हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा विकास में तेज़ी से काम करें और इसकी उपयोगिता भी बताएं। उन्होंने दलहन, तिलहन फसलों को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने नल-जल योजना के प्रोजेक्ट पूरे होने की जानकारी ली और कहा कि क्वालिटी में गड़बड़ी न हो। पूरे प्रोजेक्ट का लोकार्पण करें।

उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी नहीं होने की शिकायत मिली है, ऐसा न हो, नियमित खरीदी करें। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट में मिट्टी मिलने की शिकायत है, इसे दूर करें। खाद में मिट्टी की शिकायत नहीं आनी चाहिए, गुणवत्ता से समझौता न करें। मुख्यमंत्री के पूछने पर ऑनलाइन रिपोर्ट में दैनिक खरीदी की जानकारी सीईओ ने दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा न जले, लोगों को पैरा जलने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। उन्होंने पैरा दान अभियान की जानकारी भी ली.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!