नई दिल्लीछत्तीसगढरायपुर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन,रायपुर में तीन दिवसीय महाधिवेशन होगा फरवरी माह में

रायपुर,नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ संगठन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, कांग्रेस का महाधिवेशन अगले साल 2 फरवरी से 4 फरवरी तक रायपुर में होगा। इस महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खडग़े सहित देशभर से कांग्रेसी नेता शिकरत करेंगे। दिल्ली में रविवार को हुई कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि अगले साल रायपुर में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन होगा। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अगले लोकसभा चुनाव से पहले नये विचारों पर चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव भी 2023 में होने वाला है।

महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि, दूसरा यह कि, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा। पार्टी की इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली में हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर अधिवेशन होने की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया कि, मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा। दिल्ली में बैठक से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और अन्य पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की।

10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल : पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन में पूरे देश से कांग्रेसी पहुंचेंगे। हर राज्य की कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा एआईसीसी के तमाम दिग्गज भी छत्तीसगढ़ पहुचेंगे। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जल्द ही इसकी तैयारियों को लेकर एक हाइ लेवल मीटिंग के बाद तरीखों का एलान करेगी। पिछली बार दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में 12 हजार के आस-पास लोग देशभर से पहुंचे थे। इस बार भी 10 हजार से अधिक कांग्रेस नेताओं के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

बतौर अध्यक्ष पिछली बार शामिल हुए थे बघेल : साल 2018 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का 84वां अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। मार्च के महीने में हुए उस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 261 पीसीसी डेलिगेट और 49 एआईसीसी डेलिगेट दिल्ली गए थे। तब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल थे।

संयोग है कि अब उन्हें और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को इस अधिवेशन की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!