बिलासपुरछत्तीसगढ

किराना दुकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

कोटा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा में युवक द्वारा किराना दुकान चला रही महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला उजगार हुआ है। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी तत्व का बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार था, जो खोजबीन में पकड़ा गया।

उसे जेल दाखिल कर पूछताछ के लिए न्यायिक रिमांड पर लिया गया है। जानकारी दी गई है कि 26 नवम्बर को लगभग 10 बजे महिला अपने किराना दुकान में थी। उसी दौरान श्रीकांत साहू अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से दुकान पहुंचा और जबरदस्ती दुकान के अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।

महिला द्वारा शोर बचाने पर आसपास के लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही अपने साथी के साथ फरार हो गया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उक्त आरोपी का पूर्व के एक और मामले में न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हो चुका था, जिसकी पुलिस तलाश में थी।

उक्त घटना के बाद आरोपी श्रीकांत साहू का कोटा क्षेत्र में होने की पुख्ता जानकारी होने पर मुखबिर लगाकर उसे दबोचा गया। आरोपी ग्राम तेलियापुरान भरारी थाना कोटा जिला बिलासपुर का रहने वाला है, उसे 27 नवम्बर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया और न्यायिक रिमांड पर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!