छत्तीसगढरायपुर

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया में रिपोर्टिंग और उसकी गुणवत्ता पर परिचर्चा का किया आयोजन

रायपुर,न्यूज धमाका:- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया में रिपोर्टिंग और उसकी गुणवत्ता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शाहिद अली ने कहा कि पत्रकारों को अपने जीवन में हमेशा सत्य का आचरण करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति के अंदर एक पत्रकार होता है लेकिन जो खबर को एक सही रूप में लिखें और उसे जनकल्याण की दृष्टि से प्रकाशित करें वह एक सफ पत्रकार होता है क्योंकि समाज में पत्रकार की कलम से जो बात लिखी जाती है उसे सत्य माना जाता है‌।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों में सानिया जैन,आलोक कुमार , इशिका, कनक झा, सचिन नपित, गजल शर्मा, बृजेश तिवारी एवं शोधार्थियों में राकेश शर्मा, रितु लता तारक ने भारतीय पत्रकारिता के इतिहास, प्रेस एवं मीडिया का महत्त्व सहित अनेक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में मंच संचालन अभय गुप्ता एवं फिजा खान द्वारा किया गया, इस अवसर पर विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर राजेंद्र मोहंती, अभिषेक गोस्वामी, भारती गजपाल सहित विद्यार्थी एवं शोधार्थी मौजूद रहे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!