रायपुरछत्तीसगढ

आज भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुँचकर लिया जायज़ा :- विधायक विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पं. प्रदीप मिश्रा जी के शिव महापुराण कथा कार्यक्रम की तैयारियो का विकास उपाध्याय ने आयोजन समिति के साथ लिया जायज़ा विधायक विकास उपाध्याय आगामी 9 नवंबर से 13 नवंबर को होने जा रहे रायपुर पश्चिम के गुढ़ियारी में परम पूज्य श्रधेय प्रदीप मिश्रा जी ( सीहोर वाले ) के श्रीमुख से कथा कार्यक्रम का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल गुढ़ियारी श्रीनगर पहुँचे।

आगामी 9 नवम्बर से 13 नवम्बर गुढ़ियारी में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के श्रीमुख से होने जा रहा हैं, इस भव्य आयोजन की तैयारियो को लेकर कार्यक्रम स्थल का आज क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने जायज़ा लिया कार्यक्रम स्थल पहुँचकर लोगो के आने-जाने की, खाने-पीने और रहने की पंडालो की व्यवस्था का जायजा लिया.

चूँकि यह कथा लगातार 5 दिनों तक चलेगी इसलिए कथा में पहुँचने वाले समस्त श्रद्धालुओं के बैठने और उनके कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने की व्यापक व्यवस्था हो इसको लेकर विधायक विकास उपाध्याय निरंतर प्रयासरत है विकास उपाध्याय ने कहा कि इस पावन कथा शिव महापुराण कथा रायपुर पश्चिम में होने जा रहा है ये मेरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए आज मैं खुद कार्यक्रम स्थल पहुँच कर तैयारियो का जायज़ा लिया.

विधायक विकास उपाध्याय लगातार बैठक कर कार्यक्रम स्थल का दौरा कर निगम के अधिकारियों को अच्छे व्यवस्था हो इसके लिए निर्देशित कर रहे है और साथ ही कार्यक्रम स्थल पहुँच मार्ग की प्रसाशनिक तैयारियो का का भी जायज़ा लिया जिससे कि श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल पहुँचने में रोड जाम की स्थिति का सामना ना करना पड़े। इस दौरे आयोजन समिति के सदस्यों के साथ साथ कार्यक्रम की व्यवस्था करने वाले वालंटियर्स भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!