कोंडागांवछत्तीसगढ

ठाकुर जोहरानी के मौके पर एक विषाल खम्बे को मैदान में बूढा देव के रूप में किया गया स्थापित

कोंडागांव न्यूज़ आज क्षेत्रीय गोंडवाना समाज समन्वय समिति भंडार सिवनी द्वारा ठाकुर जोहरानी त्यौहार मनाया गया। नया खाने के मौके पर इस आयोजन में 12 पंचायत के लोग शामिल हुए। और 6 पंचायत के गायता, पुजारी, पटेल, सरपंच शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत कोण्डागांव के अध्यक्ष देवचंद मतलाम व गा्रमीण भी विषेष रूप से सामिल हुये। क्षेत्रीय गोंडवाना समाज समन्वय समिति भंडार सिवनी द्वारा ठाकुर जोहरानी का कार्यक्रम रखा गया। हर बार इसमें 12 गांव के देवी देवता देवताओं को शामिल किया जाता है।

बुजुर्गाें ने कहा अपनी परम्परा बनाये रखे

इस मौके पर गा्रमीणों द्वारा अपने आराध्य देवी देवताओं की पूजा की जाती हैं। इस पूजन अर्चना में गांव के गाएता पुजारी पटेल उपस्थित रहते हैं। आज भी 12 गांवों के गायता पटेल पुजारी व सभी लोगों ने मिलकर बुढ़ा देव के रूप में विशाल खंबे को मैदान के बीचो बीच स्थापित किया। आज सभी देवी देवताओं और 12 परगना के लोगों का आज मेल मिलाप हुआ और नया खाने त्यौहार की खुशियां मनाई गयी। इसमें गांव के बड़े बुजुर्गों ने मौजूद लोगों से कहा कि गोंडवाना समाज के परंपराओं व संस्कृति को बचाएं। देवी देवताओं का मान सम्मान पूजा अर्चना करने का आग्रह किया गया।

सामिल हुयी कई पंचायतें

इस आयोजन में भंडार सिवनी, कुल्हाड गांव, मोहलाई, चरकई, एवं जुगानी कलार के गा्रमीण सामिल हुये। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष एवं क्षेत्रीय गोंडवाना समाज के सदस्य एवं सरपंच गायता पटेल एवं माटी पुजारी विषेष रूप से सामिल हुये।

अगला खबर – गगई प्रकोप से बड़ेकनेरा के किसान परेशान, दवाई छिडकाव ने भी नहीं मिल रही राहत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!