कोंडागांवछत्तीसगढ

कोरोना काल में प्रदेषभर में 100 उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों का पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक संघ का हुआ संभागीय सम्मेलन

100 उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों का पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने किआ सम्मानित

कोंडागांव न्यूज़ आज जिला मुख्यालय के इंडोर स्टैडियम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक संघ, यांत्रिक कर्मचारी संघ का संभागीय सम्मेलन एवं प्रांतीय सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कोरोना महामारी के दौरान सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों का क्षेत्र के विधायक व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के द्वारा सम्मान किया गया।

वाहन चालकों की सेवा भावना सराहनीय

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री मरकाम ने कहा कि जिले में कोरोना महामारी में संकट की घड़ी पर वाहन चालकों द्वारा गांव-गांव कोरोना संक्रमण को रोकने में कड़ी मेहनत की। और अद्वितीय सेवा भावना और कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर अस्पताल तक पहुंचाया गया। जिससे जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण अपेक्षाकृत कम फैला। जिससे जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मदद मिली। कार्यक्रम मंे अन्य अतिथि वक्ताओं द्वारा भी वाहन चालकों के कर्तव्य परायणता की सराहना की गयी।

100 वाहन चालक हुये सम्मानित

कार्यक्रम कें समापन पर मुख्य अतिथि मोहन मरकाम ने प्रदेश भर से आये 100 वाहन चालकों को श्रीफल, शाल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तथा प्रदेश वाहन चालक संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री आरके नायर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए उनका आभार जताया।
मौजूद रहे ये – इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचन्द मातलाम, कांग्रेस प्रदेष सचिव मनीष श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधि शिशिर श्रीवास्तव, तरूण गोलछा, संघ के सदस्य एनएच खान, कैलाश मरकाम, मनोज देवांगन, मन्जीत सिंह, रामलाल नेताम, दिलीप नायडू, घनश्याम दास मानिकपुरी, दसमुराम मांझी, दीनानाथ बघेल, तुलेश्वर, चमनलाल वर्मा, हेमकुमार, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!