गरियाबंदछत्तीसगढ

आरक्षक ने गोली मारकर की खुदखुशी

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली. डेढ़ माह में इसी थाने में यह दूसरी सुसाइड की घटना हुई है. आज सुबह करीब 10 बजे थाने के भीतर बैरक से लगे जगह से गोली चलने की आवाज आने के बाद घटना की जनाकारी लगी.

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे. एसडीओपी अनुज गुप्ता भी मौके पर हैं. अफसरों ने थाने के भीतर आवाजाही पर रोक लगा दिया है.

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं. मृतक सिपाही का नाम दिनेश कोसले बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि तनाव के चलते आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!