देश

देश विरोधी गतिविधियों ने PFI की मिली संलिप्तता

देश,न्यूज़ धमाका :- इनमें पीएफआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल है। इसके टैब में दिल्ली के एक राज्यसभा सदस्य का नाम भी सामने आया है। एनआईए की इस कार्रवाई के दौरान केवल में विरोध का सामना भी करना पड़ा। भारी संख्या में पीएफआई समर्थक जमा हो गए और एनआईए के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगाने लगे। बता दें, हाल के दिनों में कई देश विरोधी गतिविधियों ने PFI की संलिप्तता मिली है।

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। यूपी, केरल, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के 14 राज्यों में PFI के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है।

इनमें केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख रूप से शामिल हैं। कहीं-कहीं कार्रवाई के खिलाफ पीएफआई समर्थकों का गुस्सा भी देखने को मिला है। 100 से अधिक पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।

पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त पीएफआई के राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरुद्दीन को भी हिरासत में लिया गया है। एनआईए की टीम इन्हें अपने साथ लेकर गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!