रायपुरछत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय ने महिलाओ व बुज़ुर्गो के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित गोल चौक सौंदर्यीकरण का कराया लोकार्पण

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर न्यूज़ धमाका:- रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित गोल चौक सौंदर्यीकरण का लोकार्पण क्षेत्र की महिलाओ व बुज़ुर्गो द्वारा कराया दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित गोल चौक को रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा नई साज-सज्जा के साथ तैयार कराया गया है।

जिसका लोकार्पण क्षेत्र के महिलाओं और बुजुर्गों द्वारा विधायक ने अपनी मौजूदगी में कराया विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि चौक के सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय लोगो ने आवेदन के माध्यम से मुझे अवगत कराया था क्षेत्र की जनता की माँग के अनुरूप चौक के सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता देते हुये,

सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश देकर चौक के निर्माण कार्य को पूरा कराया गया है रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटो, वॉल पेंटिंग और फ़व्वारे से सुसज्जित गोल चौक के आकर्षक सौंदर्यीकरण होने पर दीनदयाल उपाध्याय नगर के वासियो ने विधायक विकास उपाध्याय का आभार जताया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!