मनोरंजन

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदारों में आएंगे नजर

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सबसे पहले शाहरुख खान और फिर उसके बाद फिल्म से दीपिका का लुक रिवील किया गया था।

वहीं अब पठान की रिलीज में करीब 5 महीने का ही वक्त रह गया है, ऐसे में अब जॉन अब्राहम का लुक रिवील किया गया है। शाहरुख खान ने शेयर किया वीडियो शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म पठान से जॉन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। शाहरुख ने एक छोटा सा टीजर शेयर किया गया है,

जिस में एक टाइम बॉम्ब फटता है और फिर धुएं के हटने के बाद जॉन अब्राहम नजर आते हैं। जॉन मोशन टीजर में एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ये रफ है और रहता भी ऐसा ही है। पठान से जॉन अब्राहम।’ सोशल मीडिया यूजर्स को जॉन का ये लुक और स्वैग काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में हैं और इस बारे में फिल्म के निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कहते हैं,’जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं, पठान के विलेन हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा न हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए। जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की टकराव शानदार हो सकता है। यहां शाहरुख और जॉन की भिड़ंत असाधारण होगी! हम जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।’

शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स

शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!