बिलासपुरछत्तीसगढ

बिल्डर और उसके साथियों ने डंडे और बेसबाल से किया हमला

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में NSUI के प्रदेश महासचिव और उसके साथियों पर कांग्रेस नेता व उसके दोस्तों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि ठेकेदारी को लेकर विवाद करते हुए बिल्डर और उसके साथियों ने डंडे और बेसबाल से हमला किया। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा, मुक्तिधाम चौक निवासी लक्की मिश्रा NSUI का प्रदेश सचिव है। साथ ही वह ठेकेदारी भी करता है। 15 अगस्त को दोपहर दो बजे लक्की कार में सवार होकर अपने दोस्त राहुल सिंह, विवेक साहू के साथ सुभाष चौक होते हुए घर की ओर जा रहा था।

वहां युवकों की भीड़ देखकर उसने कार को किनारे से निकालने की कोशिश की। उसी समय कांग्रेस कार्यकर्ता व बिल्डर पिंकू पांडेय ने कार रोक ली। लक्की कार का गेट खोलकर बाहर निकला तो पिंकू, उससे ठेकेदारी में बहुत कमाने और अपना ख्याल रखने की बात कहने लगा।

दोस्तों को भी मारा
अभी लक्की और पिंकू पांडेय बातचीत कर रहे थे। इतने में पिंकू के दोस्त हिमांशु राई, अवि ठाकुर, राहुल मिश्रा, हर्षित राई, लक्की को गाली देने लगे और बेसबाल व डंडे से हमला कर दिया। लक्की के दोस्त राहुल ने बीच बचाव की कोशिश की, युवकों ने उस पर भी हमला कर दिया।

राहुल को ज्यादा चोट लगी है। उन्होंने घटना के बाद सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने पिंकू पांडेय और उसके साथियों के खिलाफ बलवा और मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!