बिलासपुरछत्तीसगढ

अरपा नदी में कूदते देखकर ग्रामीण ने मचाया शोर,एसडीआरएफ ने महिला के शव को दो किलोमीटर दूर नदी किनारे मिली

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर में अरपा नदी के पुल से महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को नदी में कूदते देखकर साइकिल सवार ग्रामीण ने शोर मचाया। लेकिन, तब तक महिला तेज बहाव में आकर डूब गई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद एसडीआरएफ ने महिला के शव को दो किलोमीटर दूर नदी किनारे से निकाल लिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को सोमवार की सुबह करीब सात बजे जानकारी मिली कि गुरु नानक चौक स्थित अरपा नदी के छठघाट पुल के पास किसी महिला ने नदी में छलांग लगाकर कूद गई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

तब तक वहां पुल में लोगों की भीड़ जुट गई थी। नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से तेज बहाव था। लिहाजा, पुलिस ने महिला की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।

महिला के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच गई। इस दौरान एसडीआरएफ ने नाव की मदद से तेज बहाव में करीब एक मीटर दूर तक महिला की तलाश करती रही। लेकिन, टीम को कुछ पता नहीं चला।

इधर, पुलिस और ग्रामीण भी नदी के किनारे महिला के बहकर आने की उम्मीद से दूर-दूर तक पतासाजी करते रहे। करीब दो घंटे बाद महिला की लाश दो किलोमीटर दूर नदी किनारे नजर आई। इसके बाद वहां एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और महिला के शव को बाहर निकाला।

मानसिक रूप से बीमार थी महिला, पहले भी घर से हो चुकी थी गायब
सोमवार को पूरे दिन पुलिस की टीम महिला के परिजनों की जानकारी जुटाती रही। लेकिन, महिला का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से महिला की तस्वीरें वायरल कर पहचान करने की कोशिश की। इधर, मंगलवार को पता चला कि तोरवा के देवरीखुर्द की रहने वाली पूजा लोकवानी (32) है। महिला के पति विनोद ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी पूजा पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। इसके पहले भी वह दो बार बिना बताए घर से चली गई थी। मृतका महिला के दो तीन साल और छह साल का बेटा भी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!