छत्तीसगढबिलासपुर

बारिश के बीच करंट लगने से महिला की हुई मौत

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बारिश के बीच करंट लगने से महिला की मौत हो गई। वहीं, करंट लगने से एक युवक झुलस भी गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश में करंट दरवाजे और दीवार में आ गया था, जिसके चलते यह घटना हुई है। घटना रतनपुर और सरकंडा क्षेत्र की है। बारिश में इस तरह करंट से बचने के लिए सावधान रहना चाहिए।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक रतनपुर के जूनाशहर वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली सरिता अग्रवाल घर में अकेली थी। उनके दो बच्चे स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए स्कूल गए थे। महिला किचन में थी।

बारिश के चलते कटे हुए बिजली तार का करंट लोहे के दरवाजे में आ गया था। महिला को इसकी भनक तक नहीं थी। अचानक वह दरवाजे को हाथ लगाई, तब वह करंट लगते ही दरवाजे से चिपक गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पड़ोसी ने देखकर भाई को दी जानकारी
महिला करीब एक घंटे तक दरवाजे में करंट से चिपकी हुई थी। अचानक पड़ोसी की नजर महिला पर गई, तब उसने इस घटना की जानकारी महिला के भाई अंकित को दी। खबर मिलते ही अंकित घर पहुंचा। उसने बिजली बंद किया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांच साल पहले छोड़ दिया था पति
महिला और उसके पति अजय अग्रवाल के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसके चलते अजय ने पांच साल पहले उसे छोड़ दिया था। सरिता अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी।

दीवार में करंट लगने से युवक झुलसा
दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। शिवम होम्स कॉलोनी निवासी आयुष तिवारी कॉलेज स्टूडेंट है। लगातार हो रही बारिश के चलते कॉलोनी में जलभराव हो गया था। आयुष के घर के बाहर लगे मीटर के पास करंट आ गया था।

दीवार में हाथ लगते ही आयुष करंट से चिपक गया। कुछ सेकेंड तक करंट लगने के बाद झटका खाकर वह नीचे गिरा और अचेत हो गया। उसकी हालत देखकर परिजन तत्काल उसे निजी अस्पताल ले गए।

बारिश में करंट से रहें सावधान
बारिश में हर तरफ गीला हो जाता है। ऐसे में किसी भी लोहे के वस्तु को सावधानी के साथ हाथ लगाएं। इसी तरह घर में लगे बिजली तार का भी ध्यान रखें। तार कटे न रहें, इसका ध्यान रखें। बिजली तार कटे होने पर तत्काल सुधरवा लें। बारिश में बिजली तार और खंभों से भी करंट लगने की आशंका रहती है। इस स्थिति में सावधान रहना चाहिए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!