जांजगीरछत्तीसगढ

युवकों ने गाय के मुंह पर बोरी,चारों पैर रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटाकर,नदी में फेंक दिया जिंदा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुछ युवकों ने एक गाय से क्रूरता की हद पार कर दी। युवकों ने गाय का मुंह को बोरी से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जब गाय अधमरी हालत में हो गई तो उसके चारों पैर रस्सी से बांधकर जिंदा ही नदी के तेज बहाव में फेंक दिया।

खास बात यह है कि युवकों ने इसका वीडियो बनाया और खुद वायरल भी कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 7 आरोपी अब भी फरार हैं। हसौद थाना के कारीभांवर गांव की घटना है।

वीडियो में 10-12 युवक सोन नदी के पुल पर बैठी एक गाय को बेरहमी से पीटते और नदी में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने पहले गाय के मुुंह पर बोरी बांध दी। फिर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान गाय दर्द से तड़पती रही, लेकिन युवक उसको पीटने से नहीं रोके। गाय जब अधमरी होकर गिर गई तो युवकों ने उसके चारों पैर रस्सी से बांध दिए और उठाकर नदी में फेंक दिया। वीडियो लालमाटी गांव का गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है।

आरोपियों ने खुद वीडियो वायरल किया

बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, लेकिन गाय पर युवकों की क्रूरता को देख उनकी हिम्मत रोकने की नहीं हुई। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया है। गाय के जिंदा ही नदी में बहने और बाद में मौत होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि गाय का शव बरामद नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि नदी का बहाव काफी तेज था, ऐसे में शव मिलने की संभावना काफी कम है।

क्रूरता करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

हसौद पुलिस ने पूरे मामले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम कमल किशोर खूंटे, राहुल खूंटे, किरण जाटवर, कुलदीप टंडन, ऋषि डहरे बताया जा रहा है। घटना में शामिल 7 आरोपी अब भी फरार हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ हसौद पुलिस ने धारा 429 , पशु संरक्षण की धारा 410 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!